Prof. Mohammad Gulrez, Prof. Mohammad Mohsin Khan, Prof. Aasim Zafar Prof. Mohammad Rizwan Khan, Mr. Noorussalam, Prof. Meraj Ahmad and Prof. Shambhunath Tiwari and other releasing the book
भाषाविज्ञान विभाग में अंगदान और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
अलीगढ़, 26 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भाषाविज्ञान विभाग में 26 सितंबर को ‘जुग-जुग जियो अभियान’ के तहत अंगदान जागरूकता तथा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत दो शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और विभागीय सदस्यों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना तथा समाज के कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।शपथ कार्यक्रमों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और समाज एवं राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की भावना विकसित करने के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और पर्यावरण को टिकाऊ बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विश्वविद्यालय की पर्यावरण संबंधी पहलों के तहत नदीम तरीन हॉल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों को हरियाली को संरक्षित करने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रमों का आयोजन अंगदान जागरूकता और स्वच्छता अभियानों के संबंध में संबंधित सरकारी मंत्रालयों से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप किया गया।
No comments:
Post a Comment