Thursday, September 17, 2026

Mohammad Sauban Mir Khan Selected for Indian Junior Team for World Skate Games 2026


Mohammad Sauban Mir Khan Selected for Indian Junior Team for World Skate Games 2026
 एएमयू के छात्र मोहम्मद सौबान मीर खान का विश्व स्केट खेल-2026 के लिए भारतीय जूनियर टीम में चयन

अलीगढ़, 16 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद सौबान मीर खान का विश्व स्केट खेल-2026 के लिए भारतीय जूनियर टीम में चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 2 से 18 अक्टूबर तक पराग्वे की राजधानी असुनसियोन में आयोजित की जाएगी।

सौबान कई राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उन्होंने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2019-20 में 7 से 11 वर्ष आयु वर्ग में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2022-23 में 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग की उप-जूनियर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान रहे, जिसमें टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2023-24 में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग की जूनियर प्रतियोगिता में भी उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी की, जिसमें टीम ने रजत पदक हासिल किया।

सौबान अब तक नौ राष्ट्रीय चैंपियनशिप, तीन फेडरेशन कप और पांच अखिल भारतीय ओपन चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। उनका यह रिकॉर्ड रोलर स्केटिंग में उनकी निरंतर सक्रियता और अनुभव को दर्शाता है।

विद्यालय ने भारतीय जूनियर टीम में चयन के लिए सौबान को बधाई दी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

No comments:

Popular Posts