Wednesday, January 8, 2025

Tributes to founder of JMI Dr. Mukhtar Ahmed Ansari

 

          कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के संस्थापक 

                          डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी को श्रद्धांजलि दी

 

जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के संस्थापक सदस्य डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी की जयंती पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी (25 दिसंबर 1880 - 10 मई 1936) जामिया मिल्लिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक संस्थापक थे और उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में भी कार्य किया।

 

वे एक प्रसिद्ध चिकित्सक और सम्मानित राष्ट्रवादी नेता थे। वे लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहेइसके अध्यक्ष(1927) के रूप मेंकई वर्षों तक इसके सचिव और आजीवन कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के रूप में।

 

उन्होंने तुर्की में मेडिकल मिशन का नेतृत्व किया (1912) और इंग्लैंड में खिलाफत प्रतिनिधिमंडल का भी नेतृत्व किया (1920)। उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण किया,  जामिया के महत्व को समझाया और जामिया के अस्तित्व के लिए जरूरी धन राशि को एकत्रित किया। उन्होंने जर्मनी में श्री अब्दुल मजीद ख्वाजा के साथडॉ. जाकिर हुसैनडॉ. आबिद हुसैन एवं डॉ. मोहम्मद मुजीब को जामिया की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

 

डॉ. एम.ए. अंसारी अपने अटूट आशावाद एवं समर्पण के लिए जाने जाते हैं। यह उनकी निस्वार्थ सेवा ही थी जिसके कारण जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना हुई।

 

कुलपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश प्रसादसंकाय सदस्य और कर्मचारी भी जामिया  मिल्लिया इस्लामिया के संस्थापक डॉ. एम.ए. अंसारी को श्रद्धांजलि देने में शामिल हुए।


VC Prof. Mazhar Asif pays tributes to founder of JMI Dr. Mukhtar Ahmed Ansari  


Vice-Chancellor JMI, Prof. Mazhar Asif paid floral tributes to JMI’s founding member Dr. Mukhtar Ahmed Ansari on his birth anniversary at his mausoleum on the university campus.

Dr. Mukhtar Ahmed Ansari (25 December 1880 – 10 May 1936) was one of the founders of Jamia Millia Islamia and also served as the Chancellor of the University.


He was a known physician and a respected nationalist leader. He had a long association with the Congress, as its president (1927), its secretary for several years, and as a member of the Congress Working Committee throughout his life.


He led the Medical Mission to Turkey (1912) and also led the Khilafat delegation to England (1920). He went around India, explaining the importance of Jamia and collecting funds that were crucial for Jamia’s survival. In Germany, along with Mr. Abdul Majid Khwaja, he influenced Dr. Zakir Husain, Dr. Abid Husain and Dr. Mohammad Mujeeb to come to serve Jamia.


Dr. M.A. Ansari is well known for his undying optimism and dedication. It was his selfless service which led to the establishment of educational institutions like JMI.

Dr. Satya Prakash Prasad, OSD to VC; faculty members and staff also joined in paying their homage to JMI’s founder Dr. M.A. Ansari.

 

 

No comments:

Popular Posts