RCA, AMU Organises Mental Health Session to Boost Student Resilience
आरसीए, द्वारा छात्रों की मानसिक सुदृढ़ता बढ़ाने पर कार्यक्रम का आयांजन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए “दबाव से प्रदर्शन तकः तनाव को एक उपकरण के रूप में उपयोग” विषय पर एक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह सत्र डॉ. फिरदोस जहां, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रोजेक्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जे.एन. मेडिकल कॉलेज, तथा डॉ. समरीन हसन खान, स्टूडेंट काउंसलर, सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड करियर प्लानिंग, वीमेंस कॉलेज, एएमयू द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने तनाव प्रबंधन, भावनात्मक सुदृढ़ता विकसित करने तथा बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय साझा किए।
कार्यक्रम में इंटरएक्टिव गतिविधियाँ, तनाव आकलन अभ्यास और सरल कोपिंग टेक्निक्स शामिल थीं, जिससे छात्रों को शैक्षणिक दबाव को बेहतर ढंग से समझने और प्रबंधित करने में सहायता मिली।
इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. फिरोज अहमद ने दीर्घकालिक शैक्षणिक सफलता के लिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया और छात्रों को तनाव को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने तथा निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
इस सत्र में सहायक निदेशक डॉ. रबाब खान और संकाय सदस्य डॉ. हिबा इस्लाही भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ।