Wednesday, March 31, 2021

ALIGARH MUSLIM UNIVERSITY : 4TH RANK IN SHANGHAI RANKING


 

अमुवि को शंघाई रैंकिंग 2020 में चैथा स्थान

अलीगढ़ 30 मार्च विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग, ‘‘शंघाई रैंकिंग 2020’’ ने विश्व के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों की अपनी प्रथम रैकिंग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालयों के मध्य चैथा स्थान प्रदान किया है।

अमुवि भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच सभी विश्वविद्यालयों की 801-900 रैंकिंग के ब्रैकेट में है। जबकि भारतीय शिक्षण संस्थानों में इसका स्थान आठवां है। अमुवि से पूर्व रैकिंग में जिन संस्थानों को स्थान मिला है उनमें भारतीय विज्ञान संस्थान, आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी खड़गपुर सहित क्रमश दूसरे, तीसरे तथा सातवें स्थान पर कोलकाता विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय हैं।

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अमुवि बिरादरी पिछले साल के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली बाधाओं को लगातार पीछे धकेलते हुए विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के अपने संकल्प के लिए बधाई की पात्र है। विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के एक शीर्ष केंद्र के रूप में उभरते हुए देखना हर्ष का विषय है।

एएमयू रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सालिम बेग ने कहा कि शंघाई रैंकिगिंग 2020 ने देश के कई शीर्ष विश्वविद्यालयों की तुलना में एएमयू को बेहतर स्थान दिया है और यह एएमयू बिरादरी के लिए संतुष्टि की बात है।


No comments:

Popular Posts