Friday, July 5, 2024

कमीशन प्राप्त करने के बाद डॉ. डार को कैप्टन का पद

 

डा. फारूक अहमद डार सम्मानित

अलीगढ़ 25 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के तशरीह वा मुनाफेउल आजा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर, लेफ्टिनेंट डॉ. फारूक अहमद डार, जो 8 यूपी बटालियन में एनसीसी अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं, ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), काम्पटी में रैंक एडवांसमेंट रिफ्रेशर कोर्स पूरा किया है। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से आए 120 अधिकारियों के बीच डॉ. डार मेरिट के क्रम में पहले स्थान पर रहे और उन्हें इस उपलब्धि के लिए कमांडेंट ओटीए मेजर जनरल केजेएस राठौर से प्रशंसा भी प्राप्त हुई।

डॉ. डार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए 8 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय लुंबा ने कहा कि यह 8 यूपी बटालियन, ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ और विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। 

No comments:

Popular Posts