Saturday, February 7, 2026

एएमयू में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 


Prof. Mohd. Naved Khan, Dr. Faisal Shaan, Prof. Deoshree Akhouri Dr Mohsin Khan with NSS Volunteers during the Mental Health Awareness Workshop

एएमयू में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित

अलीगढ़, 7 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यालय में माइंड मैटर्स - ए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस” विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विंग्स ऑफ डिजायर के सहयोग से आयोजित हुआजिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ानाइससे जुड़ी झिझक और कलंक को कम करना तथा छात्रों के बीच खुली चर्चा को प्रोत्साहित करना था।

मुख्य अतिथि एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने तनाव प्रबंधनस्वस्थ दिनचर्या और चुनौतियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

जेएन मेडीकल कालिज के मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. फैसल शान ने अपने व्याख्यान में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दबाने के बजाय खुलकर चर्चा करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने टेली-मानस ऐप की जानकारी भी दीजो मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने वाला एक उपयोगी मंच है।

जेएनएमसी के मनोरोग विभाग की प्रो. देवश्री अखौरी ने इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र लिया। उन्होंने व्यवहार में बदलावसामाजिक अलगावभावनात्मक अस्थिरता और दैनिक गतिविधियों में रुचि कम होना जैसे मनोवैज्ञानिक चेतावनी संकेतों पर चर्चा की। छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव साझा किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

एनएसएस समन्वयक डॉ. मोहम्मद मोहसिन ने शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

विंग्स ऑफ डिजायर एनजीओ के संस्थापक समीर शेरवानी और कोषाध्यक्ष सलीम उस्मानी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मुश्क शेरवानी ने उद्यान केयर शालिनी फेलोशिप कार्यक्रम की समन्वयक सहरा रफीक को सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अरिजीत सिंह ने किया।

कार्यशाला में अनेक शिक्षक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन सामाजिक कार्य विभाग के ताहा हसनरुकैया खानम और शादाब ने किया।

No comments:

Popular Posts