Saturday, November 4, 2023

सर सैयद दिवस : अंतर-विद्यालय कार्यक्रम आयोजित

 

Winners of Inter-school events held to mark Sir Syed Day at AMU Girls School 

with Principal Amna Malik and Judges 


अलीगढ़ 3 नवंबरः महान सुधारक और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी गर्ल्स स्कूल द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बड़ी संख्या में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और पुरस्कार जीते।

एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की शाजिया और जुवेरिया ने अंतर-स्कूल नज्म ख्वानी (कविता पाठ) प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार साझा किया, जबकि एएमयू गर्ल्स स्कूल की मुस्कान जहीर और जुनैरा खान ने संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार जीता और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की प्रीति और नबीला नौशीन ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। एएमयू सिटी गर्ल्स हाई स्कूल की अल्फिया नाज और तबस्सुम परवीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल स्तरीय मेहंदी डिजाइनिंग प्रतियोगिता में, नूर फातिमा और हिबा खान ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि फरजिन फातिमा को दूसरा पुरस्कार और सादिया परवीन और मुस्तबशिरा जफर को तीसरा पुरस्कार मिला। अलफिशा राहत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों के समूह में, अलीशा और सारा कुलसुम ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि शाजिया और राबिया ने संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार और इकरा नाज और सामिया राशिद ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। खनसा खान को सांत्वना पुरस्कार मिला।

सामिया अहमद को ‘सर सैयद अहमद खानः महान दृष्टिकोण वाले व्यक्ति; विषय पर आयोजित इंट्रा-स्कूल निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला। जोया फातिमा और अजका शफिया खान को संयुक्त रूप से दूसरा और भव्या सक्सेना और आफरीन खातून को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार मिला।

इंट्रा-स्कूल बैत बाजी प्रतियोगिता में, फातिमा हसन को प्रथम, मरियम और बुशरा खान को क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरुस्कार प्रदान किया गया।

वरा फातिमा ने इंट्रा-स्कूल क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि नाजिया नजीर और असमा खातून को संयुक्त रूप से दूसरा पुरस्कार और आन्या स्वर्णिमा, वर्तिका चैहान और अक्षिता सिंह को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार मिला। जैनब को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

डॉ. मोहम्मद हनीफ, उर्दू विभाग, वीमेंस कॉलेज और श्री फजलुर रहमान, सहायक पीआरओ ने प्रतियोगिता को जज किया।

इससे पहले, जजेज और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए, स्कूल की प्रिंसिपल, सुश्री आमना मलिक और उप-प्रिंसिपल, सुश्री अर्शी जफर खान ने छात्रों से पूरे उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया, क्योंकि इससे उन्हें व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी।

प्रतियोगिता में सात एएमयू स्कूलों का प्रतिनिधित्व किया गया।

श्री आलम ने सर सैयद पर एक कविता प्रस्तुत की जबकि भव्या सक्सेना ने सर सैयद के कथन प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का संचालन खदीजा खान ने किया और तैय्यब फातिमा मजहर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Popular Posts