Monday, June 30, 2025

SHAMSHAD NISAR


 एएमयू के खेल शिक्षक शमशाद निसार यूपी एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

अलीगढ़, 28 जूनः अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) में खेल शिक्षक शमशाद निसार आजमी को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ (यूपीएए) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति शमशाद आज़मी के लंबे समय से एथलेटिक्स के क्षेत्र में योगदान और विभिन्न स्तरों पर खेलों के प्रोत्साहन में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है। वे संघ में पूर्व में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं और राज्य में एथलेटिक्स के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व अहमदाबाद (2022) और गोवा (2023) में कियाऔर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 (गुवाहाटी) में राज्य टीम के प्रबंधक रहे। हाल ही मेंवे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 (लखनऊ) में बतौर रेफरी भी सेवाएं दे चुके हैं।

आज़मी ने आभार जताते हुए उत्तर प्रदेश में एथलेटिक्स को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया है।

No comments:

Popular Posts