Wednesday, April 14, 2021

AMU SURGERY UDATE ; WEBINAR

 



अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग ने एएमयू सर्जरी अपडेट-2021 का आनलाइन आयोजन किया जिसमें विशेषज्ञों ने थ्योरी व्याख्यान मामले और प्रेक्टिकल केस के माध्यम से अपने अनुभवों पर व्याख्यान प्रस्तुत किये।

सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सैयद अमजद अली रिज़वी ने कहा कि अनेक सर्जन्स में रिकार्ड किए गए वीडियो के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सर्जरी के बारे में जानकारी प्रदान कराई। आनलाइन कार्यक्रम में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के के चिकित्सकों  ने भाग लिया।
आयोजन सचिव प्रोफेसर आतिया जका-उल-रब ने कहा कि सर्जरी अपडेट कार्यक्रम में नई दिल्ली] राजस्थान] पंजाब] चंडीगढ़] मध्य प्रदेश] कर्नाटक] गुजरात] महाराष्ट्र] हिमाचल प्रदेश] उत्तर प्रदेश] केरल] तमिलनाडु] जम्मू और कश्मीर शामिल हैं। पश्चिम बंगाल] पांडिचेरी] बिहार] उड़ीसा] मेघालय] ब्रिटेन और बांग्लादेश के रिसोर्स पर्ससन्स ने सर्जरी में विभिन्न विषयों और आधुनिक रुझानों पर प्रकाश डाला।
संयुक्त आयोजन सचिव डाक्टर वासिफ एम अली] डाक्टर शाहबाज एच फरीदी और डाक्टर मंजूर अहमद ने कहा कि प्रोफेसर अभय दलवी (अध्यक्ष] एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स आफ इंडिया)] डाक्टर सुनील डी पोपट (अध्यक्ष, इंडियन एसोसिएशन आफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंडो सर्जन)] प्रोफेसर चिन्ता मणि (अध्यक्ष] अमेरिकन कालेज आफ सर्जन्स) इंडिया चैप्टर)] प्रोफेसर निसार अहमद चैधरी (अध्यक्ष एसोसिएशन आफ कोलोरेक्टल सर्जन्स आफ इंडिया)] डाक्टर दीप राज भंडारकर (अध्यक्ष, हर्निया सोसाइटी ऑफ इंडिया)] प्रोफेसर संदीप कुमार (एडिटर-इन-चीफ, इंडियन जर्नल आफ सर्जरी) और प्रोफेसर तमूनास चैधरी ने व्याख्यान दिये। डाक्टर मुहम्मद यूसुफ अफाक सर्जरी अपडेट प्रोग्राम के कोषाध्यक्ष थे।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आनलाइन एलुमनी मीट-2021 का आयोजन

No comments:

Popular Posts