Saturday, May 27, 2023

5 STUDENTS OF RCA COACHING, ALIGARH MUSLIM UNIVERSITY SELECTED IN UPSC

 


एएमयू-आरसीए के पांच छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की

अलीगढ़, 23 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) के पांच छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में कामयाबी हासिल की है।

चयनित छात्रों में असद जुबेरी (एआईआर-86), आमिर खान (एआईआर 154), मोहम्मद शादाब (एआईआर 642), निहाला कासिम शरीफ (एआईआर 706), और रिंकू सिंह राही (एआईआर 921) शामिल हैं। प्रोफेसर सगीर अहमद अंसारी, निदेशक, आरसीए, एएमयू ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

एएमयू कुलपति प्रो. मो. गुलरेज ने सफल उम्मीदवारों को उनकी दृढ़ता और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में परिणाम और बेहतर होंगे।

कुलसचिव श्री मोहम्मद इमरान, आईपीएस ने भी छात्रों को बधाई दी।

गौरतलब है कि असद जुबेरी और आमिर खान ने एएमयू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एएमयू से 2019 में बीटेक भी किया।

मो. शादाब ने एएमयू में बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई भी की है।

असद जुबेरी, आमिर खान, मोहम्मद शादाब और निहला कासिम शरीफ अलग-अलग सत्रों में आरसीए में शामिल हुए और सिविल सेवा की तैयारी की, जबकि रिंकू सिंह राही एक पूर्व-आरसीए छात्र हैं।

No comments:

Popular Posts