Tuesday, July 18, 2023

बेहतर मानवीय समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका निर्विवाद: प्रो. नजमा अख्तर

 

                         जामिया वीसी ने 'प्रोमोटिंग वीमेन लीडरशिप इन हायर एजुकेशनविषय पर '

                                नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ वीमेन वाइस- चांसलर्स' को किया संबोधित

एक बेहतर समाज को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुएजामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर (पद्मश्री) ने आज कहा, “महिलाएं लीडर्सनर्चर्सकेयर गिवर्स और मां के रूप में विभिन्न भूमिका निभाती हैं। शिक्षासंस्कृति और सामाजिक विकास को महत्व देने वाले अधिक मानवीय समाज के निर्माण में उनका योगदान आवश्यक है। महिलाओं को सशक्त बनाकरहम अपने समुदायों में प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं।

प्रोफ़ेसर अख्तर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और आईआईएलएम विश्वविद्यालयगुरुग्रामहरियाणा के सहयोग से भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) द्वारा 'प्रोमोटिंग वीमेन लीडरशिप इन हायर एजुकेशनविषय पर 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ वीमेन वाइस- चांसलर्स' के राष्ट्रीय सम्मेलनमें शामिल थीं। सम्मेलन का उद्देश्य उच्च शिक्षा क्षेत्र में नेतृत्व पदों पर महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व पर चर्चा करना और उच्च शिक्षा क्षेत्र में महिला नेतृत्व को कैसे बढ़ावा और समर्थन दिया जा सकता हैइस पर सर्वोत्तम प्रैक्टिसेसविचारों और अनुभव को एक मंच प्रदान करना है।

अपने संबोधन में प्रो. नजमा अख्तर ने महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली विभिन्न भूमिकाओं पर विस्तार से चर्चा की जो एक अधिक मानवीय समाज बनाने में मदद करती है। उन्होंने विशेष रूप से परिवार मेंचिकित्सा क्षेत्र मेंकृषि मेंश्रम बाजार मेंसशस्त्र बलों में और राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव संसाधन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। महिलाओं के लिए शैक्षिक अवसरों का विस्तार करकेवे पारंपरिक भूमिकाओं से आगे बढ़ सकती हैं और समाज के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे सकती हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर देकर अपना संबोधन समाप्त किया कि बेहतर मानवीय समाज बनाने में महिलाओं की भूमिका निर्विवाद है। जैसे-जैसे परिवारों की संरचना विकसित होती हैमहिलाएं सांस्कृतिक मूल्यों और सिद्धांतों की प्राथमिक वाहक बनी रहती हैं। उनका योगदान राजनीतिकृषिस्वास्थ्य सेवाश्रम बाजार और यहां तक कि सशस्त्र बलों तक फैला हुआ है। महिलाओं को सशक्त बनाकर और समाज के सभी पहलुओं में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करकेहम प्रगतिसमानता और न्याय को बढ़ावा देते हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक मानवीय और समावेशी दुनिया के निर्माण में महिलाओं के अमूल्य योगदान को पहचानना और उसका समर्थन करना महत्वपूर्ण है।

No comments:

Popular Posts