Monday, August 7, 2023

Dr. Tabassum Nawab receiving award at international conference

 

एएमयू शिक्षिका डॉ. तबस्सुम नवाब को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति का पुरस्कार

         अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की डॉ. तबस्सुम नवाब को मलेशिया के कुआलालंपुर में सार्वजनिक स्वास्थ्य 2023 पर आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में क्या प्रसवपूर्व महिलाओं के बीच आहार विविधता भारत में मातृ एनीमिया का निर्धारक है?’ विषय पर सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उनके अध्ययन में अलीगढ़ में प्रसवपूर्व महिलाओं के बीच आहार विविधता की कमी और मातृ एनीमिया के साथ इसके महत्वपूर्ण संबंध पर प्रकाश डाला गया है। डॉ. नवाब के निष्कर्ष इस क्षेत्र में मातृ स्वास्थ्य और पोषण में सुधार का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

उन्होंने सम्मेलन के दौरान एक सत्र की अध्यक्षता भी कीजिसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ानेसमानता और सामुदायिक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया और विश्व भर से विशेषज्ञों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सम्मलेन में भाग लिया।

No comments:

Popular Posts