AMU Announces Winners of All India Essay Writing Competition 2026
एएमयू की अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं के नामों की घोषणा
अलीगढ़, 13 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू में आयोजित अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी है।अंग्रेजी वर्ग में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मलीहा इकबाल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन की अपूर्वा दत्ता दूसरे और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की राजश्री मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।
उर्दू वर्ग में मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के मोहम्मद फैजुर रजा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। एएमयू में उर्दू के शोधार्थी मुनव्वर अली दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बेगम अजीजुन्निसा हॉल की उर्दू की शोधार्थी सबी जी ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया है।
हिंदी वर्ग में एएमयू के विमेंस कॉलेज की सलवा फातमा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के मुशर्रफ परवेज दूसरे और एएमयू के विमेंस पॉलिटेक्निक के सूचना प्रौद्योगिकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की सुभाना रेहान को तीसरा पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है।
प्रतियोगिता में अंग्रेजी हिंदी व उर्दू में “इक्कीसवीं सदी में प्रौद्योगिकी और नैतिकताः सर सैयद का दृष्टिकोण” विषय पर निबंध आमंत्रित किए गए थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी प्रगति, नैतिक मूल्यों और सर सैयद अहमद खां की शैक्षिक सोच के बीच संबंधों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
प्रत्येक भाषा वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। विजेताओं को 17 अक्टूबर को सर सैयद दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment