Thursday, October 8, 2026

AMU Women’s College Organises Deeksharambh 2026 for Newly Admitted Students

 
Prof. Shagufta Imtiaz, Prof. Amanullah, Prof. Shafey Kidwai, Prof. Samina Khan and Dr. Mohd. Firoz Ahamed with other faculty members during the Deeksharambh at Women’s College

एएमयू विमेंस कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ-2026

अलीगढ़, 7 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विमेंस कॉलेज में नवप्रवेशित स्नातक छात्राओं को कॉलेज, इसके मूल्यों, शैक्षणिक वातावरण और व्यक्तिगत विकास के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘दीक्षारंभ-2026’ अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
विमेंस कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. शगुफ्ता इम्तियाज ने छात्राओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉलेज के संस्थापक शेख अब्दुल्ला तथा सह-संस्थापक उनकी पत्नी वहीद जहां के शैक्षिक मूल्यों और दृष्टिकोण के बारे में भी जानकारी दी।
एएमयू जेएन मेडिकल कालिज के के शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अमानुल्लाह खान ने संस्था के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विमेंस कॉलेज के शिक्षकों की देखभाल और सहयोगपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।
सर सैयद अकादमी के निदेशक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रो. शाफे किदवई ने सर सैयद अहमद खां के जीवन और कार्यों पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के संबंध में सर सैयद के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासित रहने और कॉलेज जीवन के वर्षों का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने तकनीकी प्रगति के दौर में शिक्षकों की बदलती भूमिका तथा शिक्षक-छात्र के स्वस्थ संबंधों के महत्व पर भी जोर दिया।
आंतरिक शिकायत समिति की पीठासीन अधिकारी प्रो. समीना खान ने छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता के बारे में संबोधित किया। उन्होंने समानता, आपसी सम्मान, गरिमा और संवेदनशीलता पर जोर देते हुए छात्राओं से यौन उत्पीड़न की घटनाओं की सूचना देने और सुरक्षित एवं समानतापूर्ण वातावरण बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद फिरोज अहमद ने किया। जैब फातिमा और हूरिया खान ने क्रमशः प्रारंभिक पाठ और अनुवाद प्रस्तुत किया। प्रो. निखत यासमीन शफीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

AMU Women’s College Organises Deeksharambh 2026 for Newly Admitted Students

ALIGARH, October 7: Women’s College, Aligarh Muslim University (AMU), organised its induction programme, “Deeksharambh 2026”, for newly admitted undergraduate students to familiarise them with the institution, its values, academic culture and opportunities for personal growth. Held at the college auditorium, the programme was attended by around 500 students and faculty members.

Prof. Shagufta Imtiaz, Principal, Women’s College, welcomed the students and highlighted the objectives of the programme. She also spoke about the educational values and vision of the founder of the College, Sheikh Abdullah, and his wife and co-founder, Mrs. Waheed Jahan.

Prof. Amanullah Khan, former Chairperson, Department of Surgery, JN Medical College spoke about the history and development of the institution and stressed the importance of hard work, discipline, positive thinking, self-confidence, effective communication and continuous learning. He also appreciated the caring and supportive role of the faculty of Women’s College.

Prof. Shafey Kidwai, Director, Sir Syed Academy and recipient of the Sahitya Akademi Award, delivered a motivational session on the life and work of Sir Syed Ahmad Khan. He highlighted Sir Syed’s vision of women’s empowerment and urged students to set clear goals, remain disciplined and make effective use of their college years. He also emphasised the changing role of teachers in the era of technological advancement and the importance of a healthy teacher-student relationship.

Prof. Samina Khan, Presiding Officer, Internal Complaints Committee, addressed the students on gender sensitisation, stressing equality, mutual respect, dignity and sensitivity. She encouraged students to report instances of sexual harassment and contribute towards creating a safe and equitable environment.

The programme was conducted by Dr. Mohd. Firoz Ahamed. Miss Zaib Fatima and Hooria Khan conducted the opening recitation and translation, respectively. Prof. Nikhat Yasmin Shafeeq proposed the vote of thanks.

No comments:

Popular Posts