Thursday, February 12, 2026

एएमयू में दो शैक्षणिक पुस्तकों का विमोचन


 AMU VC Prof Naima Khatoon, PVC Prof. M. Mohsin Khan, Registrar Prof. Aasim Zafar, Dean Faculty of Medicine Prof S. M. Safdar Ashraf, Prof Mohd Rizwan Khan of Department of English, Chairman, Depart

एएमयू में दो शैक्षणिक पुस्तकों का विमोचन

     अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खाँ तिब्बिया कॉलेज के कुल्लियात विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. नाज मुस्तफा द्वारा लिखित एवं संपादित दो शैक्षणिक पुस्तकों का विमोचन कुलपति प्रो. नइमा खातून के कार्यालय में किया गया।

पहली पुस्तक प्रैक्टिस बुक इन इंग्लिश ग्रामर एंड कंपोजिशन” विशेष रूप से प्री-तिब्ब के छात्रों के लिए तैयार की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी व्याकरणलेखन और संवाद क्षमता को मजबूत बनाना हैताकि वे पढ़ाई और पेशेवर जीवन में भाषा का सही और प्रभावी उपयोग कर सकें।

दूसरी पुस्तक इकोज ऑफ द अर्थः नैरेटिव्स ऑन सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंटल चेंज” एक संपादित ग्रंथ हैजिसे डॉ. एहतेशाम के सहयोग से प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक पर्यावरणीय स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) और पारिस्थितिक जिम्मेदारी से जुड़े समकालीन मुद्दों पर केंद्रित है।

पुस्तकों का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो. नइमा खातून ने इस शैक्षणिक पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य भाषा विकास के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण विषयोंजैसे पर्यावरणीय परिवर्तनपर भी ध्यान आकर्षित करते हैं।

इस अवसर पर डॉ. नाज मुस्तफा ने बताया कि ग्रामर और कंपोजिशन की पुस्तक प्री-तिब्ब छात्रों की बुनियादी भाषा संबंधी कमियों को दूर करने का प्रयास हैताकि वे वैज्ञानिक विषयों को स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ व्यक्त कर सकें।

कार्यक्रम में सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खानरजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफरमेडिसिन संकाय के डीन प्रो. एस. एम. सफदर अशरफअंग्रेजी विभाग के प्रो. मोहम्मद रिजवान खानकुल्लियात विभाग के अध्यक्ष प्रो. एफ. एस. शिरानीलेखिका डॉ. नाज मुस्तफासह-संपादक डॉ. एहतेशाम सहित कई शिक्षकगण और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

No comments:

Popular Posts