Wednesday, February 11, 2026

National Seminar on Socio-Cultural Aspects of Indian Folk Literature



Prof Abdul Bismillah, Prof Mohammad Gulrez, Prof Rizwan Khan Dr Taher H. Pathan and Prof T. N. Satheesan releasing the book during the National Seminar on Socio-Cultural Aspects of                                                                         Indian Folk Literature

एएमयू के रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की

अलीगढ़, 11 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंटरडिसिप्लिनरी रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस एप्लीकेशंस विभाग के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों में शैक्षणिक व पेशेवर पद प्राप्त कर विभाग की बढ़ती शैक्षणिक पहचान को नई ऊंचाई दी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अरीना का चयन न्यूजीलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वाइकाटो में पीएचडी कार्यक्रम के लिए हुआ हैजबकि एम.डी. जैद कमर ने इटली के पार्थेनोप यूनिवर्सिटी ऑफ नेपल्स में यूनेस्को चेयर इन एनवायरनमेंटरिसोर्स एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के अंतर्गत इंटरनेशनल पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर अहसन सईद का चयन आईआईटी गुवाहाटी के जियोमैटिक्स विषय में पीएचडी कार्यक्रम के लिए हुआ है। इसके अलावा मंताशातौहीद अहमद अंसारी और जुहैल अब्दुल्लाह का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजीरुड़की में जूनियर रिसोर्स पर्सन के रूप में हुआ है।

कॉर्पोरेट क्षेत्र में शाइस्ता परवीन को टाटा स्टील लिमिटेडजमशेदपुर में असिस्टेंट मैनेजर नियुक्त किया गया हैजबकि जुवेरिया अकील का चयन डब्ल्यूएसपीबेंगलुरु में आकर्षक वेतन पैकेज के साथ हुआ है।

विभागाध्यक्ष् डॉ. हारिस हसन खान ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां व्यक्तिगत मेहनत के साथ-साथ विभाग के मजबूत शैक्षणिक और शोध वातावरण का भी प्रमाण हैंजिसने रिमोट सेंसिंग और जियोस्पेशियल विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया है

No comments:

Popular Posts