Prof Mohd Muzammil addressing the AMUROVc 4.0 Inaugurated on dias Prof Mohd.Mohsin Khan, Prof Saleem Anwar Khan, and Professor Nesar Ahmad
जेडएचसीईटी में एएमयूआरओवीसी 4.0 का उद्घाटन, पानी के भीतर रोबोटिक्स में एएमयू छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन
अलीगढ़, 7 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने छात्रों की रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी रिमोटली ऑपरेटेड अंडरवॉटर व्हीकल चैलेंज (एएमयूआरओवीसी 4.0) के चैथे संस्करण का उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन एमटीएस एयूवी जेडएचसीईटी द्वारा आईईईई रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सोसाइटी (आईईईई आरएएस ), एएमयू के सहयोग से किया जा रहा है, जो एएमयू छात्रों की नवाचारी सोच और इंजीनियरिंग कौशल का परिचायक है।
जेडएचसीईटी असेंबली हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह में सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रो. निसार अहमद, जेडएचसीईटी के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल, स्विमिंग क्लब के अध्यक्ष एवं एनाटॉमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. फजलुर्रहमान, एमटीएस-एयूवी जेडएचसीईटी के काउंसलर एवं आईईईई आरएएस के फैकल्टी एडवाइजर प्रो. सलीम अनवर खान तथा फैकल्टी एडवाइजर डॉ. अजहर जमील उपस्थित रहे।
प्रो. मोहसिन खान ने प्रतिभागी छात्रों की रचनात्मकता, दृढ़ता और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच छात्रों की अपार नवाचार क्षमता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यावहारिक शिक्षण कार्यक्रम तकनीकी कौशल को निखारने के साथ-साथ युवाओं को वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए तैयार करते हैं।
प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रो. सलीम अनवर खान ने बताया कि वर्ष 2022 में छात्र पहल के रूप में शुरू हुआ एएमयूआरओवीसी अब राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता बन चुका है, जो बहु-विषयक शिक्षण को बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि अंडरवॉटर रोबोटिक्स में मैकेनिकल डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोग्रामिंग और कंट्रोल सिस्टम्स का समन्वय आवश्यक है।
प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल और प्रो. निसार अहमद ने आयोजकों की सराहना करते हुए सैद्धांतिक शिक्षा और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच सेतु बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समुद्री अन्वेषण, पर्यावरण निगरानी और रक्षा तकनीकों में अंडरवॉटर रोबोटिक्स की बढ़ती उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। डॉ. फजलुर्रहमान ने छात्रों को ऐसे मंचों के माध्यम से नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम वर्क विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में देश के प्रमुख संस्थानोंकृदिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, निरमा यूनिवर्सिटी, बन्नारी अम्मन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम और जेडएचसीईटी एएमयू की टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता यूसुफ अली एक्वेटिक्स एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है, जिसमें पानी के भीतर जटिल कार्यों के माध्यम से संचालन क्षमता, सटीकता, स्वायत्त निर्णय क्षमता और वस्तु संचालन कौशल की परीक्षा ली जा रही है।
एंड्रोमेडा प्राइवेट लिमिटेड के विशेषज्ञ निर्णायक प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर रहे हैं। 50 हजार की पुरस्कार राशि से युक्त यह आयोजन एएमयू छात्रों की रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को दर्शाते हुए विश्वविद्यालय की शोध-उन्मुख और अनुभवात्मक शिक्षा की पहचान को और मजबूत करता है।
No comments:
Post a Comment