Wednesday, March 8, 2023

National Science Day at Deptt. of Physics, AMU Aligarh


 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एएमयू के भौतिक विभाग में कार्यक्रम आयोजित


अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2023 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी वी रमन द्वारा रमन इफेक्ट’ के आविष्कार का स्मरण करना थाजिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था। सर सीवी रमन का एएमयू से सम्बन्ध रहा है क्योंकि उन्हें 20 नवंबर 1931 को विश्वविद्यालय द्वारा डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की गई थी।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो तारिक मंसूर ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व का उल्लेख किया और गुजरते वर्ष के साथ उच्च शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए विभाग की सराहना की। वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने कर्मचारियों और छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों में और अधिक बेहतरी लेन की कामना की।

स्टीफन हॉकिंग को उद्धृत करते हुएउन्होंने कहा कि विज्ञान न केवल तर्क का एक अनुशासन है बल्कि रोमांस और जुनून भी है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को और अधिक मेहनत करनी होगी ताकि वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के माध्यम से सभी चुनौतियों को दूर किया जा सके।

मुख्य अतिथि आईआईटीदिल्ली में विजिटिंग प्रोफेसर और हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतिप्रोफेसर रामकृष्ण रामास्वामी ने कहा कि न केवल राष्ट्रीय विज्ञान दिवसजो प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता हैबल्कि हर दिन एक विज्ञान दिवस है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सर सी वी रमन में अन्य लोगों के मूल्यों को पहचानने का गुण था।

मानद अतिथि प्रोफेसर एसके सिंह (पूर्व कुलपतिएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय) ने सर सी वी रमन को मिले नोबेल पुरस्कार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अन्य भारतीय भौतिकविदों को भी याद रखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एएमयू बेहतरीन बुनियादी ढांचे से लैस है और विज्ञान संचार और सामग्री निर्माण के क्षेत्र में नेतृत्व कर सकता है।

विज्ञान संकाय के डीनप्रोफेसर एम अशरफ ने समारोहों के महत्व पर जोर दिया और आने वाले वर्षों में विभाग के और अधिक विकास की कामना की। उन्होंने छात्रों को विज्ञान में रुचि विकसित करने और ब्रह्मांड के रहस्यों का पता लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

प्रोफेसर एम सज्जाद अतहर (अध्यक्षफिजिक्स विभाग) ने अपने स्वागत भाषण में विभाग द्वारा आयोजित सभी गतिविधियों और इसकी उपलब्धियों के बारे में एक सिंहावलोकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने विभाग द्वारा हाल ही में की गई महत्वपूर्ण पहलों का विस्तृत विवरण भी दिया।

इस अवसर पर कुलपति द्वारा गुणवत्तापूर्ण लेखों से युक्त भौतिकी बुलेटिन-2023 का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक वार्षिक रिपोर्ट-2022 भी जारी की गई जिसमें भौतिकी विभाग द्वारा की गई उपलब्धियों और गतिविधियों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के लिए विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एसके सिंह द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। पुरस्कार पाने वाले छात्रों में सोमैया तारिक और इस्मत जमील को प्रथमपविका माहेश्वरी को द्वितीय और मोहम्मद रजा और प्रशांत कुमार को तीसरा पुरस्कार दिया गया।

रिसर्च स्कॉलर्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामकृष्ण रामास्वामी द्वारा दिए गए।  प्रथम पुरस्कार सुश्री वानिया अंसारी को दिया गया। दूसरा पुरस्कार श्री आकाश कुमार को और तीसरा पुरस्कार सुश्री महरूश फातिमा को मिला।

डॉ जय प्रकाश, (संयोजक) ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

No comments:

Popular Posts