Friday, March 10, 2023

RESEARCH SCHOLOR MEHROOSH FATIMA AWARDED FOR BEST POSTER

 

शोध छात्रा सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार से सम्मानित

अलीगढ़, 11 जनवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की शोध छात्रा महरूश फातिमा को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा हाल ही में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची में आयोजित 66वें डीएई सॉलिड स्टेट फिजिक्स सिम्पोजियम में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महरूश फातिमा प्रोफेसर शाहिद हुसैन की निगरानी में प्रायोगिक संघनित पदार्थ भौतिकी पर शोध कर रही हैं।

भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मो. सज्जाद अतहर ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

No comments:

Popular Posts