Saturday, November 1, 2025

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

 


National Unity Day at Business Administration

National Unity Day : S N HALL ALIGARH MUSLIM UNJIVERSITY

एएमयू में राष्ट्रीय एकता दिवस और फिट इंडिया गतिविधियाँ मनाई गईं

 मुस्लिम विश्वविद्यालय में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, केंद्रों, कार्यालयों और छात्रावासों में एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह, फिटनेस रन और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।

कला संकाय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीन प्रो. टी. एन. सथीसन ने विश्वविद्यालय समुदाय को सरदार पटेल की भारत की एकता में अतुलनीय भूमिका की याद दिलाई। कृषि विज्ञान संकाय में डीन प्रो. आर. यू. खान के नेतृत्व में शपथ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अध्यापक, कर्मचारी और छात्र उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

व्यवसाय प्रशासन विभाग में प्रो. आसिफ खान (डीन एवं अध्यक्ष) के निर्देशन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम सेमिनार हॉल के बाहर आयोजित किया गया। वहीं भाषाविज्ञान विभाग में अध्यक्ष मसूद अली बेग के नेतृत्व में आईसीटी लैब में शपथ दिलाई गई।

कृषि सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग में अध्यक्ष प्रो. इकबाल अहमद ने शिक्षकों, शोधार्थियों और स्नातकोत्तर छात्रों के साथ एकता की शपथ ली। वाणिज्य विभाग ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2025 का आयोजन किया, जिसका संयोजन डा. नगमा अजहर और प्रो. इरफान अहमद ने किया। इस अवसर पर डीन एवं अध्यक्ष प्रो. आसिफ खान भी उपस्थित रहे। संस्कृत विभाग में अध्यक्ष प्रो. सारिका वाष्र्णेय ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और शपथ दिलाई।

दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में डा. वाजिद आर. खान के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सेंट्रल ऑटोमोबाइल वर्कशॉप और परिवहन कार्यालय में फोजैलुद्दीन तारिक, अधीक्षक के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जियाउद्दीन हॉल में प्रोवोस्ट डा. इफ्तेखार अहमद अंसारी, वार्डन, कर्मचारी और छात्रावास निवासियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। बेगम सुल्तानजहाँ हॉल में प्रोवोस्ट प्रो. सायरा मेहनाज के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। सर सैयद हॉल (दक्षिण) में फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन आयोजित की गई जिसमें प्रोवोस्ट, वार्डन, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए। सरोजिनी नायडू हॉल में प्रोवोस्ट प्रो. उरूस इलयास के निर्देशन में रैली, स्वच्छता अभियान और फिटनेस रन आयोजित किए गए।

वी. एम. हॉल में कार्यवाहक प्रोवोस्ट डा. फैजान अहमद ने सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता प्रतिज्ञा दिलाई।

एएमयू सेंटर मल्लापुरम में राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति तथा खेल एवं फिटनेस समिति द्वारा संयुक्त रूप से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निदेशक प्रो. एम. शाहुल हामिद ने किया। स्वागत भाषण डा. रघुल वी. राजन ने दिया, शपथ डा. नजमुद्दीन टी. ने दिलाई और धन्यवाद ज्ञापन डा. मुहम्मद हारिस सी. ने प्रस्तुत किया।

जनसंपर्क कार्यालय में सदस्य प्रभारी प्रो. विभा शर्मा ने कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई और सभी से देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, केंद्रों और छात्रावासों में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने एकजुट होकर देश की एकता, फिटनेस, स्वच्छता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को दोहराया।

No comments:

Popular Posts