प्रो. रखशंदा फारूक फाजली वेस्ट एशियन एवं नॉर्थ अफ्रीकन स्टडीज विभाग की अध्यक्ष नियुक्त
Prof. Rakshanda Farooq Fazli, a senior faculty member with more than 24 years of academic experience, has been appointed as the Chairperson of the Department of West Asian and North African Studies, Aligarh Muslim University, for a period of three years, with effect from January 28, 2026.
Prof. Fazli holds an M.A. and M.Phil. in Geography and a Ph.D. in West Asian
Studies from AMU. She is a recipient of the Netherlands Fellowship Programme
(NFP) at the International Institute for Geo-Information Science and Earth
Observation (ITC), Enschede, the Netherlands. She has also received NNRMS
fellowships for advanced training in Remote Sensing and GIS at the Indian
Institute of Remote Sensing (IIRS), Dehradun.
Her research focuses on migration, diaspora, resource development, and the
application of remote sensing and GIS in social science research. She has
directed ICSSR-sponsored major research programmes and projects on India–GCC
migration and socio-economic development, and has presented her work at leading
universities such as Cambridge, Oxford, and Georgetown. Prof. Fazli has visited
the UK, France, the Netherlands, Germany, and the USA for academic pursuits.
She has published more than sixty research papers in national and international
journals. She is a member of several professional and academic bodies,
including the Indian Association of Central and West Asian Studies, Indian
Society of Remote Sensing (ISRS), International Geographical Union (IGU),
International Association of Hydrological Sciences (IAHS), and National
Association of Geographers India (NAGI), among others.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 24 वर्ष से अधिक के शैक्षणिक अनुभव वाली वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. रखशंदा फारूक फाजली को वेस्ट एशियन एवं नॉर्थ अफ्रीकन स्टडीज विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 28 जनवरी 2026 से तीन वर्ष का होगा।
प्रो. फाजली ने एएमयू से भूगोल में एम.ए. और एम.फिल. तथा वेस्ट एशियन स्टडीज में पीएच.डी. की डिग्री हासिल की है। उन्हें नीदरलैंड्स के एंस्केडे स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर जियो-इन्फॉर्मेशन साइंस एंड अर्थ ऑब्जर्वेशन में नीदरलैंड्स फेलोशिप प्रोग्राम भी प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान, देहरादून में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के उन्नत प्रशिक्षण हेतु एनएनआरएमएस फेलोशिप भी हासिल की है।
उनके शोध का मुख्य क्षेत्र प्रवासन (माइग्रेशन), प्रवासी समुदाय (डायस्पोरा), संसाधन विकास तथा सामाजिक विज्ञान अनुसंधान में रिमोट सेंसिंग और जीआईएस का उपयोग है। उन्होंने आईसीएसएसआर प्रायोजित भारत जीसीसी प्रवासन और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े प्रमुख शोध कार्यक्रमों व परियोजनाओं का निर्देशन किया है। प्रो. फाजली ने कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड और जॉर्जटाउन जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपने शोध प्रस्तुत किए हैं तथा शैक्षणिक उद्देश्यों से ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड्स, जर्मनी और अमेरिका की यात्राएं की हैं।
उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 60 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। वे इंडियन एसोसिएशन ऑफ सेंट्रल एंड वेस्ट एशियन स्टडीज, इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग, इंटरनेशनल जियोग्राफिकल यूनियन, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हाइड्रोलॉजिकल साइंसेज और नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स इंडिया सहित कई पेशेवर और शैक्षणिक संस्थाओं की सदस्य भी हैं।
No comments:
Post a Comment