Saturday, March 14, 2026

जेएन मेडीकल कालिज में विश्व किडनी दिवस मनाया गया


 Prof Mohd Khalid distributing the prizes during the world kidney day

जेएन मेडीकल कालिज में विश्व किडनी दिवस मनाया गया

अलीगढ़, 14 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के नेफ्रोलॉजी डिवीजन द्वारा विश्व किडनी दिवस के अवसर पर विभागीय सेमिनार कक्ष में जागरूकता कार्यक्रमपोस्टर प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम इस वर्ष की थीम किडनी हेल्थ फॉर ऑलः केयरिंग फॉर पीपलप्रोटेक्टिंग द प्लैनेट” के अनुरूप आयोजित किया गया।

मेडिसिन संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद ने किडनी रोगों के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए जन-जागरूकता और रोकथाम संबंधी उपायों के महत्व पर बल दिया। जेएनएमसीएच के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक प्रो. जिया सिद्दीकी ने किडनी रोगों के समय पर निदान और प्रभावी उपचार की आवश्यकता पर प्रकाश डालाजबकि प्रो. शहजाद एफ. हक ने किडनी रोगों के प्रबंधन में जागरूकतारोकथाम और बहु-विषयक उपचार की भूमिका को रेखांकित किया।

मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. ख्वाजा सैफुल्लाह जफर ने किडनी रोगों के बढ़ते खतरे का उल्लेख करते हुए शीघ्र निदान और रोकथाम पर जोर दिया। नेफ्रोलॉजी डिवीजन और डायलिसिस यूनिट के प्रभारी प्रो. मोहम्मद असलम ने विश्व किडनी दिवस की थीम पर चर्चा करते हुए किडनी देखभाल तक समान पहुंच और टिकाऊ स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. सैफ कैसर ने विशेष रूप से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों में प्रारंभिक जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा इंशा फिरोजजूनियर रेजिडेंट डॉ. अब्दुल्लाह हाशमी और सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन मोहम्मद इरफान ने किया। बी.एससी. डायलिसिस के छात्रों ने पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

डॉ. आमिर हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

No comments:

Popular Posts