Syed Mohammad Noman Tariq
डॉ. सैयद मोहम्मद नोमान तारिक एएमयू के सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस के निदेशक नियुक्त
अलीगढ़, 5 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के आर्किटेक्चर विभाग के डॉ. सैयद मोहम्मद नोमान तारिक को सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस का निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से दो वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक के लिए की गई है।
डॉ. तारिक आर्किटेक्चर विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं और उन्हें शिक्षण का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नलों एवं सम्मेलनों में 20 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनके कई पुस्तक अध्याय भी प्रकाशित हुए हैं।
डॉ. तारिक ने एएमयू में कई शैक्षणिक और प्रशासनिक दायित्व भी निभाए हैं। वे बी.आर्क कार्यक्रम के समन्वयक रह चुके हैं और वर्ष 2018 से 2021 तक विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) के सदस्य भी रहे हैं।
No comments:
Post a Comment