AMU Students Secure International Placements in Dubai-Based Companies
एएमयू के छात्रों का दुबई की अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पांच छात्रों ने दुबई स्थित प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। ये चयन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय (जनरल) द्वारा आयोजित भर्ती अभियानों के माध्यम से हुए हैं, जिनमें वार्षिक पैकेज 18 लाख रुपये तक है।
चयनित छात्रों में मोहम्मद काशान (एमबीए), जिन्हें सेलेक्ट होम सर्विसेज में नियुक्ति मिली है मोहम्मद शारिक खान (डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग), जिन्हें सोभा कंस्ट्रक्शन्स ने चयनित किया है तथा आयशा तनवीर (एमएचआरएम एमबीए-एचआर), नबिला हफीज (बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) और मोहम्मद हाशिर (बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), जिन्हें ईएफएस फैसिलिटीज सर्विसेज में प्लेसमेंट मिला है, शामिल हैं।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी साद हमीद ने कहा कि यह उपलब्धि एएमयू के छात्रों की बढ़ती वैश्विक रोजगार क्षमता को दर्शाती है, साथ ही प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों का परिणाम है।
No comments:
Post a Comment