Dr. Aneesa Iqbal Sabir presenting the memento to Mr. Nisar Ahmad Khan during the workshop on NEP 2020 at Department of History
एएमयू में एनईपी 2020 पर कार्यशाला आयोजित
अलीगढ़,26 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्नातक इतिहास क्लब द्वारा इतिहास विभाग में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020ः मार्गदर्शन एवं परामर्श” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. अनीसा इकबाल साबिर ने किया। यह आयोजन क्लब की वार्षिक वर्षगांठ के अवसर पर “कारवां-ए-नौ” थीम के अंतर्गत सम्पन्न हुआ, जिसमें छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
मुख्य वक्ताएएमयू के एनईपी सेल के़े निसार अहमद खान ने अपने संबोधन में एनईपी 2020 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पारंपरिक 10़2 प्रणाली से 5़3़3़4 ढांचे में परिवर्तन की व्याख्या करते हुए बहुविषयक शिक्षा, विषय चयन में लचीलापन, कौशल विकास तथा छात्र-केंद्रित और समग्र शिक्षा प्रणाली पर नीति के फोकस को रेखांकित किया।
सत्र के अंत में एक संवादात्मक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने मेंटरशिप, विषय चयन की लचीलापन तथा मल्टीपल एंट्री और एग्जिट विकल्पों के क्रियान्वयन से संबंधित प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने इन सभी जिज्ञासाओं का व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-2026 के लिए क्लब के सक्रिय सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इसके पश्चात कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
No comments:
Post a Comment