Jamia Millia Islamia Excels in Times Higher Education Asia University Rankings 2026; Secures 160th Position
Jamia Millia Islamia (JMI) has achieved a significant milestone by securing the 160th position in the prestigious Times Higher Education Asia University Rankings 2026. This marks a notable improvement over the previous year, reaffirming the university’s growing academic excellence and global reputation.
Expressing his happiness and satisfaction on this achievement, the Honorable Vice Chancellor of JMI, Prof. Mazhar Asif, congratulated the entire Jamia fraternity for their dedication and collective efforts that ensured such a high rank for JMI. He emphasized that this recognition reflects the university’s continuous commitment to quality education, impactful research, and global engagement.
Prof. Md. Mahtab Alam Rizvi, Registrar, JMI, also extended his heartfelt congratulations to faculty members, students, staff, and IQAC. He highlighted that such accomplishments are the result of sustained institutional efforts and teamwork across all departments, centres, offices, and units of the university.
Prof. Rafat Parveen, Hony. Director of IQAC, conveyed her congratulations on behalf of the Internal Quality Assurance Cell (IQAC) team. She noted that the improved ranking is a testament to JMI’s unwavering focus on quality benchmarks, academic innovation, and institutional excellence.
This achievement further strengthens JMI’s position among Asia’s leading universities and serves as a motivation to scale greater heights in the years to come.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में चमका; 160वां स्थान किया हासिल
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) ने प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 160वां स्थान हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। यह पिछले वर्ष की तुलना में एक उल्लेखनीय सुधार है, जो विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक प्रतिष्ठा की पुष्टि करता है ।
इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, माननीय कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ़ ने जामिया परिवार के सभी सदस्यों को उनके समर्पण और सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रभावशाली अनुसंधान और वैश्विक जुड़ाव के प्रति विश्वविद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
माननीय रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) मो. महताब आलम रिज़वी ने भी संकाय सदस्यों, छात्रों, कर्मचारियों और IQAC को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ऐसी उपलब्धियाँ सभी विभागों में निरंतर संस्थागत प्रयासों और टीम वर्क का परिणाम हैं।
उत्सव के इस माहौल में शामिल होते हुए, IQAC की मानद निदेशक प्रो. रफ़त परवीन ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की ओर से भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में हुआ यह सुधार गुणवत्ता मानकों, शैक्षणिक नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता पर जेएमआई के अडिग ध्यान का प्रमाण है।
यह उपलब्धि एशिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों के बीच जेएमआई की स्थिति को और मज़बूत करती है, और आने वाले वर्षों में और भी ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरणा का काम करती है।
No comments:
Post a Comment