Prof Naima Khatoon Prof Rajendra Prasad, Prof Asim Zafar, Prof Mohd Shamim and others at the extension lecture at JN Medical College
एएमयू में श्वसन रोग निदान में प्रगति पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएनएमसीएच) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा जेएनएमसीएच ऑडिटोरियम में एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। यह विस्तार व्याख्यान लखनऊ के इरा मेडिकल कॉलेज के निदेशक एवं नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपी चैप्टर) के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून और सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान ने भाग लिया और प्रो. राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया।
“इनसाइड द चेस्टः फ्रॉम शैडो टू डायग्नोस्टिक” विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने श्वसन रोगों के आधुनिक नैदानिक दृष्टिकोण और जांच पद्धतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से चेस्ट एक्सरे की व्याख्या और उसके क्लिनिकल संबंधों को समझाने पर जोर दिया। अपने व्यापक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने रेडियोलॉजिकल निष्कर्षों के व्यवस्थित मूल्यांकन के माध्यम से शीघ्र और सटीक निदान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया समझाई।
इस अवसर पर चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद और प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अंजुम परवेज ने श्वसन रोगों में शीघ्र निदान के बढ़ते महत्व पर बल दिया। उन्होंने भारत में पल्मोनोलॉजी और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. राजेंद्र प्रसाद के योगदान की सराहना की।
रेस्पायरेटरी मेडीसिन के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद शमीम ने कहा कि यह कार्यक्रम विभाग की अकादमिक उत्ष्टता और सतत चिकित्सा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्य अतिथि का परिचय भी कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लुबना ने किया। इसमें रेस्पिरेटरी मेडिसिन और अन्य संबंधित विभागों के चिकित्सक, स्नातकोत्तर छात्र और इंटर्न्स शामिल हुए। सत्र के दौरान इंटरैक्टिव चर्चा और केस-आधारित शिक्षण ने प्रतिभागियों के क्लीनिकल ज्ञान को समृद्ध किया।
No comments:
Post a Comment