स्टेपिंग क्लाउड कंसल्टिंग द्वारा एएमयू के पांच छात्रों का प्लेसमेंट
अलीगढ़,23 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) के पांच छात्रों का चयन एमध्एस स्टेपिंग क्लाउड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा 2026 बैच के लिए आयोजित ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. मुईना अतहर ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया अंतिम वर्ष के बी.टेक./बी.ई. (सभी शाखाएं) तथा एमसीए/एमबीए के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन तकनीकी एवं अभिक्षमता परीक्षा के बाद तकनीकी और एचआर साक्षात्कार शामिल थे। कुल 60 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से पांच का अंतिम चयन हुआ।
चयनित छात्रों में छाया चैधरी (बी.टेक. कंप्यूटर इंजीनियरिंग), दीक्षा सरस्वत (बी.टेक. कंप्यूटर इंजीनियरिंग), मोहम्मद तय्यब इलियास खान (बी.टेक. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), अनीला उस्मानी (एमसीए) और फरहान अहमद सिद्दीकी (एम.एससी. साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक्स) शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान कंपनी ने जेडएचसीईटी के छात्रों की गुणवत्ता और शैक्षणिक स्तर की सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल और डॉ. मुईना अतहर ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment