Prof Naima Khatoon with Prof Fatima Khan, Prof Izhar H Farooqui and others inaugurating the sports facilities at Begum Sultan Jahan Hall
एएमयू के बेगम सुल्तान जहां हॉल में इनडोर और आउटडोर जिम्नेजियम की सुविधा शुरू
Prof Naima Khatoon inspecting the sports facilities during the sports facilities at Begum Sultan Jahan Hall
अलीगढ़, 15 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बेगम सुल्तान जहां हॉल में विद्यार्थियों के लिए इनडोर और आउटडोर जिम्नेजियम की नई सुविधा शुरू की गई है। कुलपति प्रो. नइमा खातून ने विद्यार्थियों के लिए शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर देते हुए इस सुविधा का उद्घाटन किया।
कुलपति प्रो. नइमा खातून ने जिम्नेजियम का उद्घाटन करते हुए इस पहल की सराहना की और छात्राओं से नई सुविधा का बेहतर उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुविधा से जुड़ी किसी भी समस्या को उचित माध्यम से अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा सकता है।
सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने हॉल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने प्रोवोस्ट प्रो. फातिमा खान को छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनसंपर्क प्रभारी प्रो. विभा शर्मा ने कहा कि जिम्नेजियम हॉल की सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी है। नियमित शारीरिक गतिविधि स्वस्थ जीवन और बेहतर शारीरिक एवं मानसिक कल्याण के लिए जरूरी है। आवासीय परिसर में ऐसी सुविधा होने से विद्यार्थियों को अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रोवोस्ट प्रो. फातिमा खान ने जिम्नेजियम की स्थापना में सहयोग के लिए इकरा अस्पताल, कालीकट के कार्यकारी निदेशक प्रो. अनवर पी.सी. के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सुविधा संभव नहीं होती। उन्होंने छात्राओं के लिए स्वस्थ और सकारात्मक आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने की हॉल प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
नई सुविधा में इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की व्यायाम एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिम प्रभारी खिजरा ने कुलपति को बताया कि बड़ी संख्या में छात्राओं ने पहले ही जिम और फिटनेस गतिविधियों में रुचि दिखाई है और वे नियमित रूप से इसका उपयोग करने के लिए उत्सुक हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ सुविधा का अनावरण, गुब्बारे उड़ाने और केक काटने की रस्म पूरी की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अभियंता प्रो. इजहार फारूकी, हॉल के वार्डन और छात्राएं उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment