Thursday, September 3, 2026

एएमयू के नर्सिंग कॉलेज में ओव्यूलेशन किट और प्रजनन क्षमता पर कार्यक्रम

 


Prof. Farha Azmi, Mrs J. N. Sonja, Mrs Mahvish Masih and MrsDaniya Hussain  during the programme on Health Awareness at College of Nursing

एएमयू के नर्सिंग कॉलेज में ओव्यूलेशन किट और प्रजनन क्षमता पर जागरूकता कार्यक्रम

अलीगढ़, 2 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज में सम्मेलन कक्ष में ‘ओव्यूलेशन किट और प्रजनन क्षमता संबंधी जागरूकता’ विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ओव्यूलेशन, प्रजनन क्षमता की अवधि, ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन में वृद्धि तथा ओव्यूलेशन किट के सही उपयोग और परिणामों को समझने के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जांच की प्रक्रिया और परिणामों की सही व्याख्या से परिचित कराने के लिए व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने प्रजनन क्षमता और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल पूछे तथा विशेषज्ञों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर जे. एन. सोनजा और ट्यूटर महविश मसीह ने किया, जबकि दानिया हुसैन ने रिसोर्स पर्सन के रूप में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. फरहा आजमी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग के सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। मोहम्मद रेहान और जरनिगार ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि नंदिनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Popular Posts