Thursday, September 4, 2025




AMU ABK High School (Boys) Holds Investiture Ceremony with Dignity and Enthusiasm

 एएमयू एबीके हाई स्कूल (ब्वॉयज) में गरिमा और उत्साह के साथ पद ग्रहण समारोह आयोजित

अलीगढ़, 3 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एबीके हाई स्कूल (ब्वॉयज) में पद ग्रहण समारोह (इंवेस्टिचर सेरेमनी) बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों में जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना उत्पन्न करना था। इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय की प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास और योग्यता के मूल्यों को निभाने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि प्रो. कुदसिया तहसीन, उप निदेशक, स्कूल शिक्षा निदेशालय (डीएसई), एएमयू, और विशिष्ट अतिथियों डॉ. सालेहा जमाल और मोहम्मद अब्दुल कादिर, सहायक निदेशक, डीएसई, एएमयू शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा निदेशालय के निर्देशन में किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. समीना ने समन्वयकों रईस अहमद और निदा उस्मानी के साथ अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. समीना ने नेतृत्व के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नेतृत्व करने की सलाह दी।

प्रो. कुदसिया तहसीन ने अन्य विशिष्ट अतिथियों और प्रधानाचार्य के साथ मिलकर छात्र परिषद के सदस्यों को बैज पहनाए और हाउस इंचार्ज, कप्तानों व उप-कप्तानों को झंडे सौंपे। पद की शपथ रईस अहमद ने दिलाई। इस अवसर पर छात्रों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

नवनिर्वाचित परिषद सदस्यों में हेड ब्वॉय दानियाल अली और डिप्टी हेड ब्वॉय अनंत भारद्वाज शामिल हैं। सीनियर सेक्शन के हाउस इंचार्ज इमरान (ब्लू हाउस), मुनीर अहमद (ग्रीन हाउस), फराह नज्म (रेड हाउस) और हैदर अली (येलो हाउस) हैं। प्राथमिक सेक्शन के हाउस इंचार्ज लक्ष्मी तुरेहा (ब्लू हाउस), फौजिया खान (ग्रीन हाउस), हिना खान (रेड हाउस) और हुमैरा अनवर (येलो हाउस) हैं।

सीनियर सेक्शन के कप्तान और उप-कप्तान मोहम्मद आहिल और मोहम्मद हसीन (ब्लू हाउस), विश्वेन्द्र सिंह तोमर और यश कुमार (ग्रीन हाउस), अर्शिल खान और अली खान (रेड हाउस), इजरान खान और मोहम्मद इंस (येलो हाउस) हैं।

अपने संबोधन में प्रो. तहसीन ने अनुशासन, टीम वर्क और धैर्य जैसे मूल्यों को रेखांकित करते हुए छात्रों को प्रतिबद्ध नेता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। डॉ. सालेहा जमाल और मोहम्मद अब्दुल कादिर ने परिषद सदस्यों को बधाई दी और विद्यालय की सराहना की कि वह छात्रों में नेतृत्व गुणों का विकास कर रहा है।

कक्षा 10 के मेधावी छात्रों के अभिभावकों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। हेड ब्वॉय दानियाल अली ने अपने भाषण में विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने और सहपाठियों को प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गौसिया ने किया और आभार ज्ञापन फराह नज्म ने प्रस्तुत किया।

No comments:

Popular Posts