Monday, September 1, 2025

Sultan Jahan Public School


Prof Uzma Iram with his team during the Swachhata Pakhwada Awareness Programme at Sultan Jahan Public School

एएमयू सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अलीगढ, 1 सितम्बरः स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा सुल्तान जहां पब्लिक स्कूल, शमशाद मार्केट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की आदतें विकसित करना था।

कार्यक्रम में तीन विषयों हाथ धोना और व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, और सफाई कर्मचारियों की सेवाओं का सम्मान के बारे में छात्रों को बताया गया।

डॉ. आमिर अय्यूब और डॉ. राज युवराज सिंह ने हाथ धोने के महत्व को समझाया और विद्यार्थियों को सही तरीके से हाथ धोने की प्रैक्टिस कराई।

डॉ. समीना अहमद और डॉ. चंद्रमौली मित्रा ने कक्षा 4 और 5 की छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित बदलाव, सैनिटरी पैड का प्रयोग, सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छता पर जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया।

स्कूल की प्राचार्या आयशा नवाज़ की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों को प्रो. उज़मा इरम और डॉ. नेमा उस्मान ने सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम छात्रों को व्यवहारिक सीख और जागरूकता के साथ सक्षम बनाने और समुदाय के कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान जगाने में सफल रहा।

No comments:

Popular Posts