Monday, September 8, 2025

एएमयू संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया गया


Faculty members and student celebrating Teachers’ Day at the Dept of Community Medicine

एएमयू संस्थानों में उत्साह और कृतज्ञता के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया

अलीगढ़, 8 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस 2025 बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग तथा एएमयू एबीके हाइ स्कूल (गर्ल्स) सहित विभिन्न संस्थानों में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सामुदायिक चिकित्सा विभाग में एमडी और एमपीएच के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ एमपीएच छात्रों उसामा और सारा के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद डॉ. अफीफा शाकिब (जेआर-3) सहित अन्य छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और योगदान पर विचार व्यक्त किए। हम्जा शम्स द्वारा प्रस्तुत पैरोडी गीत ने समारोह में हास्य और आनंद का रंग भर दिया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. उज्मा इरम, प्रो. नजम खलीक, प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी, प्रो. सायरा मेहनाज, डॉ. अली जाफर आब्दी सहित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रो. उज्मा इरम के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

एएमयू एबीके हाइ स्कूल (गर्ल्स) में कक्षा 9 (न्यू सेक्शन) की छात्राओं ने कक्षाओं को सजाया और विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इनमें रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर्स, कोन बैलेंसिंग और बुक बैलेंसिंग रेस शामिल थीं, जिनमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में कक्षा 9 ए4 ने जीत हासिल की। अन्य खेलों के विजेताओं में रौशन अफरोज, डॉ. सबा हसन, डॉ. फरहत परवीन, अफरोज अहमद, मासूम जहरा, मोहम्मद उमैर, शमशाद निसार, शाहीन खान, आयशा खान, शहीरा फरहीन और शाइस्ता इब्राहिम शामिल रहीं।

उप प्राचार्या डॉ. सबा हसन ने अपने संबोधन में शिक्षकों की निष्ठा की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संयोजक डॉ. फरहत परवीन तथा आयोजन प्रभारी फखरा यासीन, शाहीन खान, शमशाद निसार और जीशान नवाब की सराहना की।


No comments:

Popular Posts