Wednesday, September 10, 2025

एएमयू के वाणिज्य विभाग द्वारा एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम

Prof Imran Saleem addressing the programme on Awareness Programme on Anti-Ragging with Prof. Asiya Chaudhary, Prof. Nawab Ali Khan, Prof. Irfan Ahmad, Dr. Naghma Azhar at Department Of Commerce

अलीगढ़, 10 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. मोहम्मद आसिफ खान के मार्गदर्शन में एक दिवसीय एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. इरफान खान और सहायक प्रोफेसर डॉ. नग़्मा अज़हर ने किया। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण प्रो. नवाब अली खान, प्रो. आसिया चौधरी और पूर्व शिक्षक प्रो. इमरान सलीम व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. नग़्मा अज़हर ने रैगिंग के गंभीर परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देशभर में घटित कुछ घटनाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार सख्त कार्यवाही के ज़रिए रैगिंग पर रोक लगाई गई है। उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, एंटी-रैगिंग कानूनों और आपराधिक प्रावधानों की जानकारी दी।

डॉ. अज़हर ने यह भी बताया कि रैगिंग की किसी भी घटना की शिकायत के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध है, जिससे छात्र सुरक्षित तरीके से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने सभी छात्रों से अपील की कि वे एक सुरक्षित, सहयोगी और समावेशी शैक्षणिक माहौल बनाए रखने में सहयोग करें।

No comments:

Popular Posts