Thursday, February 26, 2026

11 AMU Students Secure Placements Across Leading Organisations


11 AMU Students Secure Placements Across Leading Organisations

 एएमयू के 11 छात्रों को प्रतिष्ठित संस्थाओं में मिला प्लेसमेंट

अलीगढ़, 25 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ग्यारह छात्रों का चयन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) द्वारा आयोजित भर्ती अभियानों के माध्यम से हुआ है। ये छात्र सामाजिक विज्ञान, कला, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, कृषि और प्रोफेशनल कोर्सेज केंद्र से जुड़े हैं।
चयनित छात्रों को सृजन, टेलीसीआरएम, एवरी स्पेशल चाइल्ड, वरुण बेवरेजेस और एक्सिओम कंसल्टिंग जैसी प्रमुख संस्थाओं में नियुक्ति मिली है। इन्हें बिजनेस एनालिस्ट, एचआर, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, जूनियर रिक्रूटर और कस्टमर एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर रखा गया है।
चयनित छात्रों में नेहा जैस्मिन और आसिफ खान (एमबीए - एक्सिओम कंसल्टिंग), हिमांशु शर्मा और मोहम्मद मजहर आलम (एमबीए एग्री-बिजनेस - सृजन), उजमा सादमानी और खुशी उस्मानी, (एमएसडब्ल्यू - सृजन), वरुण शर्मा (एमबीए दृ वरुण बेवरेजेस), उस्मान गनी (पीजीडीएम - वरुण बेवरेजेस), जोनिश कुरैशी (एमए एलएएमएम - एवरी स्पेशल चाइल्ड), आयुष गर्ग (बीटेक - एवरी स्पेशल चाइल्ड) और मोहम्मद आसिफ नसीम (एमबीए - टेलीसीआरएम) शामिल हैं।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और विश्वविद्यालय के उद्योग-उन्मुख शैक्षणिक वातावरण को दर्शाती है।

No comments:

Popular Posts