Department of Linguistics Marks International Mother Language Day at AMU
अमुवि में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भाषाविज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026 के अवसर पर मसूद हुसैन खान लिंग्विस्टिक सोसाइटी के तत्वावधान में एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया।
नरेश अनेम, प्रोफेसर, एप्लाइड लिंग्विस्टिक्स एवं अनुवाद अध्ययन केंद्र, यूनीवर्सिटी आफ हैदराबाद ने “भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण में अनुवाद की भूमिका” विषय पर मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बहुभाषिकता को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सशक्त बनाने तथा भाषाई विविधता के संरक्षण में अनुवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय भाषाओं के बीच प्रत्यक्ष अनुवाद की आवश्यकता पर बल दिया तथा डिजिटल युग में ऑडियो-विजुअल अनुवाद की बढ़ती प्रासंगिकता पर भी चर्चा की।
इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एम. जे. वारसी ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के महत्व और बहुभाषी समाजों में मातृभाषा के समाजभाषावैज्ञानिक आयामों पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का समापन लिंग्विस्टिक सोसाइटी के सचिव मसूद अली बेग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग के अध्यापकगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
No comments:
Post a Comment