Dr. Saif Ullah Khan delivering the lecture at International Conference on Membrane Technology
एएमयू शिक्षक ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्नत जल शुद्धिकरण पर शोध प्रस्तुत किया
अलीगढ़, 25 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सैफ उल्लाह खान ने हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में “जल शुद्धिकरण के लिए अवशोषक झिल्लियों की प्रगति, चुनौतियाँ और विस्तार की संभावनाएँ विष्य पर शोध प्रस्तुत किया।यह सम्मेलन “मेम्ब्रेन विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार और प्रभाव को आगे बढ़ाने” विषय पर आयोजित किया गया था। इसका आयोजन इंडियन मेम्ब्रेन सोसाइटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के गोगरी हब फॉर मेम्ब्रेन ट्रांसलेशनल रिसर्च द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस कार्यक्रम में अमेरिका, स्वीडन, कोरिया, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका, इजराइल और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए प्रमुख वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन में उन्नत मेम्ब्रेन तकनीक के माध्यम से वैश्विक जल प्रदूषण की समस्या का प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल समाधान खोजने पर गहन चर्चा हुई।
डॉ. सैफ उल्लाह खान का शोध जल और अपशिष्ट जल (गंदे पानी) के उपचार पर केंद्रित है, खासकर जटिल औद्योगिक अपशिष्ट जल को साफ करने के लिए उन्नत तकनीकों के उपयोग पर। उन्होंने अपने सहकर्मियों के प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष के निरंतर सहयोग और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया।
विभागाध्यक्ष एवं अन्य शिक्षकों ने डॉ. सैफ उल्लाह खान को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।
No comments:
Post a Comment