Sunday, August 23, 2026

AMU Organises World Mosquito Day Awareness Programme

 AMU Department of Community Medicine Organises World Mosquito Day Awareness Programme 

ज्ेएन मेडिकल कालिज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने विश्व मच्छर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

अलीगढ़, 21 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने विश्व मच्छर दिवस 2026 के अवसर पर सर सैयद स्कूल में स्वास्थ्य वार्ता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों, उनकी रोकथाम और मच्छरों पर नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जानकारी दी गई।
विभाग की अध्यक्ष प्रो. उजमा इरम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रेजिडेंट डॉ. रोहन कौशिक ने स्वास्थ्य वार्ता दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मच्छर कैसे पनपते हैं और बीमारियां फैलाते हैं। उन्होंने घर और आसपास के स्तर पर मच्छरों से बचाव के सरल उपाय भी बताए।
कार्यक्रम में मच्छरों के प्रजनन को रोकने और उनके पनपने के स्थानों को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि कूलर, बाल्टी, गमले, बेकार पड़े डिब्बे, टायर, बोतल और पानी की टंकियों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बन सकता है। उन्हें पानी के बर्तनों को ढककर रखने, पानी जमा करने वाली वस्तुओं की नियमित सफाई करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षु चिकित्सकों कनिष्का गुप्ता, इकरा रहमानी और कार्तिक बंसल ने सहयोग किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि मच्छरों के पनपने पर रोक लगाना मच्छर जनित बीमारियों से समुदाय को सुरक्षित रखने के सबसे सरल और प्रभावी उपायों में से एक है।

No comments:

Popular Posts