Prof Mohd Khalid, Prof Anjum Pervez, Prof Veena Maheshwari, Prof Athar Ansari, Prof. Nishat Afroz and other faculty members during the Freedom Fest 2026 at Department of Pathology
Department of Pathology Organises Freedom Fest 2026
जेएन मेडिकल कालिज के पैथोलॉजी विभाग द्वारा ‘फ्रीडम फेस्ट 2026’ का आयोजन
अलीगढ़, 18 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग ने स्वतंत्रता की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से मनाने के लिए ‘फ्रीडम फेस्ट 2026’ का आयोजन किया। विभिन्न रचनात्मक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं से सजे इस आयोजन का समापन पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभागियों के सम्मान समारोह के साथ हुआ।
समारोह में एएमयू के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर मोहम्मद अथर अंसारी, चिकित्सा संकाय के डीन प्रोफेसर मोहम्मद खालिद तथा जेएनएमसी के प्रधानाचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर अंजुम परवेज सहित विभाग के शिक्षक और प्रतिभागी मौजूद रहे।
स्वागत संबोधन में आयोजन अध्यक्ष प्रोफेसर निशात अफरोज ने कहा कि इस आयोजन ने चिकित्सक प्रतिभागियों को भारत की स्वतंत्रता की भावना से जुड़ते हुए सोचने, अपनी बात रखने और रचनात्मक कार्य करने का अवसर दिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. बुशरा सिद्दीकी ने कहा कि यह आयोजन साहस, बलिदान, संघर्षशीलता और एकता जैसे उन मूल्यों को सामने लाता है, जो देश की स्वतंत्रता से जुड़े हैं।
फेस्ट में पोस्टर एवं स्लोगन, तात्कालिक भाषण, कहानी लेखन, रंगोली, वाद-विवाद और स्वतंत्रता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. शगुफ्ता कादरी, डॉ. रुकैया अफरोज, डॉ. सुहैलुर रहमान, डॉ. मुराद, डॉ. मोहम्मद राफे और डॉ. बुशरा सिद्दीकी ने किया।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रोफेसर वीणा माहेश्वरी, प्रोफेसर महबूब हसन, प्रोफेसर निशात अफरोज, प्रोफेसर कफील अख्तर, प्रोफेसर रूबीना खान, प्रोफेसर मोहम्मद जसीम हसन, प्रोफेसर हिना अंसारी, डॉ. फिरोज आलम, डॉ. तबस्सुम नवाब और डॉ. उवैस अशरफ ने किया। सफल आयोजन में योगदान के लिए निर्णायकों और प्रतियोगिता समन्वयकों को भी सम्मानित किया गया।
पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में ‘तिरंगा वॉरियर्स’ की डॉ. सिदरा और डॉ. सदफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘भारत ब्रिलिएंस’ की डॉ. राजनेश और डॉ. प्रतीक्षा दूसरे तथा ‘आजादी हीरोज’ के डॉ. अवध और डॉ. रितु तीसरे स्थान पर रहे।
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में डॉ. राजनेश, डॉ. सदफ शकील और डॉ. शोभित सक्सेना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में डॉ. बनीश और डॉ. जॉली की जोड़ी प्रथम, डॉ. नाफे और डॉ. सारथ की जोड़ी द्वितीय तथा डॉ. प्रतीक्षा और डॉ. राजनेश की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में डॉ. कुनिका, डॉ. फातिमा और डॉ. इकरा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. शोभित सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
स्वतंत्रता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डॉ. शोभित और डॉ. कुनिका की ‘टीम वल्लभ भाई पटेल’ ने प्रथम स्थान हासिल किया। ‘टीम सुभाष चंद्र बोस’ के डॉ. प्रतीक्षा और डॉ. अरबाज दूसरे तथा ‘टीम एनी बेसेंट’ के डॉ. सारथ और डॉ. अश्वंथ तीसरे स्थान पर रहे।
प्रोफेसर निशात अफरोज और डॉ. बुशरा सिद्दीकी को ‘फ्रीडम फेस्ट 2026’ के सफल आयोजन में उनके नेतृत्व और योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि फेस्ट ने प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी के मूल्यों को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
No comments:
Post a Comment