Tuesday, August 25, 2026

जेएन मेडिकल कालिज ने एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

 


Prof. Fatima Khan felicitated during the International Conference on Critical Care Medicine at SGPGIMS, Lucknow 

AMU Faculty Member Participates in International Conference on Critical Care Medicine at SGPGIMS, Lucknow

जेएन मेडिकल कालिज ने एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया
अलीगढ़, 25 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे.एन. मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रो. फातिमा खान ने 20 से 23 अगस्त तक संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एमपार्व इंटरनेशनल-2026’ में शिक्षिका के रूप में भाग लिया।
सम्मेलन का आयोजन एसजीपीजीआईएमएस के गहन चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया था। प्रो. फातिमा खान ने “आपातकालीन विभाग और गहन चिकित्सा इकाई में रोगाणुरोधी दवाओं के उचित उपयोग की जानकारी” विषय पर कार्यशाला में व्याख्यान दिया।
उन्होंने रोगाणुरोधी दवाओं के उचित चयन, समय पर उपचार शुरू करने, सूक्ष्मजीव संबंधी जांच, दवा की उचित मात्रा और देने के तरीके, उपचार की समीक्षा, आवश्यकता के अनुसार दवा कम करने तथा उपचार की उचित अवधि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी।
उन्होंने रोगाणुरोधी दवाओं के उचित उपयोग से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आपातकालीन और गहन चिकित्सा में दवाओं के व्यावहारिक एवं उचित उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
जे.एन. मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. सैयद जीशान अहमद हाशमी ने प्रश्नोत्तरी में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

No comments:

Popular Posts