Thursday, August 13, 2026

Non Teaching Employees ने नियमितीकरण की मांग को लेकर VC के नाम Proctor को Memorandum दिया

 

Non Teaching Employees ने नियमितीकरण की मांग को लेकर VC के नाम Proctor को Memorandum दिया
Employees की ओर से आज AMU VC के नाम एक महत्वपूर्ण Memorandum सौंपा गया। Employees की भारी संख्या में भीड़ टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन क्लब से मार्च करते हुए बाब-ए-सैयद गेट पहुंची।
बाब-ए-सैयद गेट पर टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेहान अहमद ने Employees की मौजूदगी में Memorandum पढ़कर सुनाया। इसके बाद उन्होंने VC की ओर से Memorandum लेने पहुंचे प्रॉक्टर को Memorandum सौंपा, जिसे उन्होंने शाम लगभग 5 बजे स्वीकार किया।
Memorandum में AMU में लंबे समय से कार्यरत टेम्परेरी, एडहॉक एवं अन्य गैर-स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। employees ने मांग की है कि आगामी कार्यकारी परिषद (Executive Council) की साधारण बैठक में इन Employees के नियमितीकरण के मुद्दे को विधिवत एजेंडा में शामिल किया जाए, ताकि इस विषय पर AMU स्तर पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित निर्णय लिया जा सके।
Employees का कहना है कि लंबे समय से AMU की सेवा कर रहे अस्थायी एवं एडहॉक कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में नियमितीकरण का मुद्दा उनके रोजगार की स्थिरता, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा से सीधे जुड़ा हुआ है।
आज का यह कार्यक्रम employees के नियमितीकरण की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। employees के बीच इस कदम को लेकर व्यापक उत्साह दिखाई दिया। माना जा रहा है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो आने वाले समय में यह अभियान एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
Employees ने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों और न्यायसंगत मांगों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे और नियमितीकरण की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
मुख्य रूप से श्री निसार अहमद, अनीस शाह, मसूद रास, वसीम अली, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेl
Se


No comments:

Popular Posts