Prof Shaheena Tarannum with Prof M. Athar Ansari, Prof Asif Hasan, Prof Vibha Sharma, Prof S. Abrar Hasan Dr S. Saif Hasan and others presenting the cheque to Asma Hamid M MA English Topper
एएमयू में एमए अंग्रेजी टॉपर को ‘प्रोफेसर सीमीं हसन मेमोरियल मेडल’ से सम्मानित किया गया
अलीगढ़, 6 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण कार्यालय में “प्रोफेसर सीमीं हसन मेमोरियल मेडल” पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अंग्रेजी अध्ययन में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को सम्मानित किया गया।
डीन छात्र कल्याण प्रो. एम. अतहर अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह स्मृति पुरस्कार अंग्रेजी विभाग की दिवंगत प्रो. सीमीं हसन के परिजनों द्वारा स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मेडल के अंतर्गत बीए और एमए अंग्रेजी के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 50-50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।
इस वर्ष एमए अंग्रेजी श्रेणी का पुरस्कार बेगम अजीजुन निसा हॉल की पूर्व निवासी असमा हमीद को 2024-25 सत्र में एमए अंग्रेजी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रदान किया गया। वहीं एफवाईयूपी के तहत अंतिम वर्ष में किसी छात्र के नामांकित न होने के कारण बीए श्रेणी का पुरस्कार प्रदान नहीं किया जा सका।
इस अवसर पर प्रो. आसिफ हसन, प्रो. शाहीना तरन्नुम, प्रो. टी. एन. सतीशन, प्रो. विभा शर्मा, प्रो. विशाल शर्मा, प्रो. एस. अबरार हसन और डॉ. एस. सैफ हसन ने दिवंगत प्रो. सीमीन हसन के शैक्षणिक और प्रशासनिक योगदान पर प्रकाश डाला। आसमा हमीद ने भी अपनी शिक्षिका से जुड़ी स्मृतियाँ साझा कीं।
उप डीन छात्र कल्याण प्रो. सुबुही खान ने बेगम सुल्तान जहां हॉल की प्रोवोस्ट के रूप में प्रो. सीमी हसन के तीन कार्यकालों के योगदान का उल्लेख करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सहायक डीन छात्र कल्याण डॉ. फिरोज आलम, डॉ. अरशद इकबाल, डॉ. अतीब ए. खान और डॉ. अजमल हुसैन सहित बख्तेयार सिद्दीकी और फैज अहमद भी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment