Thursday, July 9, 2026

14 AMU Students Secure Placements as Physical Educators




एएमयू के 14 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से फिजिकल एजुकेटर पद पर चयन

अलीगढ़, 8 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के 14 छात्रों का चयन खेल शिक्षा को बढ़ावा देने वाली संस्था स्पोर्ट्स गुरुकुल में फिजिकल एजुकेटर (शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक) के पद पर हुआ है। यह प्लेसमेंट अभियान एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

चयनित छात्रों ने बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए। चयनित छात्रों में रेहान अली, इकरा नाज, मुजम्मिल हैदर, योगेश शर्मा, फिजा खानम, खुशबू खान, आसिफा खातून, स्मृति सक्सेना, कैफ, पंकज चैहान, हैदर अब्बास, मोहम्मद रईस, दीपिका कुमारी तथा रंजना कश्यप शामिल हैं। यह जानकारी एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद ने दी।

शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. खुर्रम निसार ने बताया कि स्पोर्ट्स गुरुकुल के प्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों के उत्साह, योग्यता और क्षमता की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित छात्र फिजिकल एजुकेटर के रूप में संस्था में प्रभावी योगदान देंगे तथा अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

No comments:

Popular Posts