Prof M Mohsin Khan presenting the trophy to the winner of Intra-Faculty Moot Court Competition
एएमयू में तीसरी प्रो. हफीजुर-रहमान अंतर-विभागीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता संपन्न
अलीगढ़, 16 अक्टूबरः सर सैयद अहमद खां की 208वीं जयंती के उपलक्ष्य में, जो स्वयं एक प्रख्यात न्यायविद थे, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा तीसरी प्रो. हफीजुर रहमान अंतर-विभागीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक किया गया।यह प्रतियोगिता विधि संकाय की मूट कोर्ट सेल और लॉ सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें 35 टीमों के 130 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता ने विधि के छात्रों को अपने शोध, मसौदा तैयार करने और वकालत कौशल को निखारने का अवसर प्रदान किया।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन, एएमयू के सह कुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इफाकत अली खान और एएमयू विधि संकाय के डीन एवं लॉ सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. शकील अहमद खान मौजूद रहे और
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता की शुरुआत 14 अक्टूबर को ड्रॉ ऑफ लॉट्स, मेमोरियल्स के आदान-प्रदान और रिसर्चर टेस्ट से हुई, जिसके बाद प्रारंभिक, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड आयोजित किए गए।
टीम अरिशा मलिक, जहान्वी गुप्ता और अक्षत पाहुजा विजेता रही, जबकि जे़हरा हुसैन खान, फारिया मिर्जा और अलीजा परवीन उपविजेता बनीं।
अदन फारूक, आयशा बी और कैफ अहमद की टीम तथा वीरा जहरा, सादिया और मेहक की टीम को सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
तनुज कुमार को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और आयशा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया।
लॉ सोसाइटी के उपाध्यक्ष शाहिद अली सिद्दीकी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने डीन, विभागाध्यक्ष, लॉ सोसाइटी के सदस्यों और शिक्षकों के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार जताया।
No comments:
Post a Comment