Thursday, July 23, 2026

Prof M Mohsin Khan felicitated during the inauguration of IPS Uttar Pradesh State Conference at Mathura.

 


Prof  M Mohsin Khan felicitated during the inauguration of IPS Uttar Pradesh State Conference at Mathura.

प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान ने आईपीएस उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन का                                                                                                                                  उद्घाटन किया

अलीगढ़, 22 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सह कुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने मथुरा स्थित केडी डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसायटी (आईपीएस) के चैथे उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न डेंटल संस्थानों से लगभग 200 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रोस्थोडॉन्टिक्स, डिजिटल दंत चिकित्सा, आधुनिक उपचार तकनीकों और अनुसंधान पद्धतियों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। साथ ही शोध-पत्र और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

सम्मेलन में प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान का स्वागत केडी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. मनीष लाहौरी तथा आयोजन सचिव डॉ. पंकज प्रकाश खराडे ने किया। उद्घाटन सत्र में इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसायटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. जंगला हरि, संयुक्त सचिव डॉ. पी. शेषा रेड्डी, राज्य सचिव डॉ. बलेंद्र प्रताप सिंह, वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. पूरन चंद तथा वैज्ञानिक सह-अध्यक्ष डॉ. गीता राजपूत भी उपस्थित रहीं।

अपने उद्घाटन संबोधन में प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने तथा दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक शोध प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा चिकित्सकों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में राज्यभर के डेंटल कॉलेजों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने शोध-पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुत किए। विभिन्न विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक सत्रों में प्रोस्थोडॉन्टिक्स के क्षेत्र में उभरती नई तकनीकों और प्रमाण आधारित उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन के आयोजकों और इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसायटी के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी तथा प्रस्तुत शोध कार्यों के उच्च स्तर की सराहना की।

---------------------

No comments:

Popular Posts