Dr.Ruman Akhtar receiving the Best Clinical Case Presentation Award at Nagpur
जेएन मेडिकल कालिज के आर्थोपैडिक सर्जरी विभाग के रेजिडेंट को सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल केस प्रस्तुति का राष्ट्रीय पुरस्कार
अलीगढ़, 21 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आर्थोपैडिक सर्जरी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. रुमान अख्तर को नागपुर में आयोजित प्रतिष्ठित इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल केस प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।डॉ. रुमान अख्तर को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट क्लीनिकल केस प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया, जिसकी देशभर से आए वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने सराहना की। यह पुरस्कार उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, चिकित्सकीय दक्षता तथा रोगी सेवा और अस्थि रोग शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है।
आर्थोपैडिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अब्दुल कय्यूम खान तथा विभाग के शिक्षकों ने डॉ. रुमान अख्तर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक मंचों पर इस प्रकार की सफलता विभाग में उच्च स्तरीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षण और उत्कृष्ट चिकित्सकीय शिक्षा का प्रमाण है।
No comments:
Post a Comment