अलीगढ़, 8 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एवं एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने तीन माह की ऑब्जर्वरशिप आधारित क्लीनिकल प्रशिक्षण (क्लिनिकल ट्रेनिंग) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 अगस्त, 2026 से शुरू होकर 31 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस की डिग्री प्राप्त की हो तथा पिछले दो वर्षों के भीतर अपनी इंटर्नशिप पूर्ण की हो, आवेदन करने के पात्र हैं।
कार्यक्रम में तीन सीटें उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर चार तक बढ़ाया जा सकता है। प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व) के आधार पर दिया जाएगा।
विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन पत्र एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट https://amu.ac.in/department/
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
No comments:
Post a Comment