Maulana Syed Mubeen Haider Rizvi, Prof. (Maulana) Asghar and Maulana Zahid Hussain during the lecture on Karbala's Universal Message Department of Shia Theology
AMU Department of Shia Theology Organises Lecture on Karbala's Message for Humanity
एएमयू के शिया थियोलॉजी विभाग में कर्बला की इंसानियत के नाम संदेश पर व्याख्यान
अलीगढ़, 23 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिया थियोलॉजी विभाग द्वारा ‘कर्बलाः इंसानियत और नैतिक मूल्यों का विद्यालय’ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में कर्बला की शिक्षाओं की वर्तमान समय में न्याय, नैतिकता और मानवीय गरिमा की स्थापना में महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य वक्ता ईरान के प्रख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना सैयद मुबीन हैदर रिजवी ने कहा कि आधुनिक दौर की बौद्धिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए धार्मिक तथा समकालीन ज्ञान का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्बला केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों का ऐसा शाश्वत स्रोत है, जो मानवता को सत्य, न्याय और उच्च नैतिक आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इससे पूर्व शिया थियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. (मौलाना) असगर एजाज कायमी ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कर्बला त्याग, न्याय और नैतिक मूल्यों का सार्वभौमिक प्रतीक है, जिसकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए समान रूप से प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. (मौलाना) अब्बास रजा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कर्बला के संदेश के नैतिक, शैक्षिक और सभ्यतागत पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अंत में मौलाना जाहिद हुसैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment