Saturday, July 11, 2026

Successful compilation of Two-Day MICS Workshop at JNMC, AMU


surgical teams from Durgapur, Kolkata, and Patna with Prof Azam Haseen Dr. Shumail Rabbani and others after the successful compilation of  Two-Day MICS Workshop at JNMC

 जेएन मेडिकल कालिज में आईएसएसपी स्थापना दिवस पर न्यूरोपैथिक दर्द जागरूकता विषयक शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित होगा

अलीगढ़, 9 जुलाईः दर्द चिकित्सा के क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग द्वारा इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन (आईएसएसपी) की अलीगढ़ सिटी शाखा के सहयोग से आईएसएसपी स्थापना दिवस के अवसर परन्यूरोपैथिक दर्दः जागरूकता एवं राहतविषय पर विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम 11 जुलाई को एनेस्थीसियोलोजी विभाग के पेन क्नीनिक में प्रातः 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य न्यूरोपैथिक दर्द के प्रति जागरूकता बढ़ाना, साक्ष्य-आधारित चिकित्सीय पद्धतियों को प्रोत्साहित करना तथा इस प्रकार के दर्द की समझ एवं उपचार में रोगियों की सहभागिता को सुदृढ़ करना है। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, पैरामेडिकल कर्मियों तथा मरीजों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता होगी, जिसमें स्नातकोत्तर छात्र न्यूरोपैथिक दर्द की अवधारणा, इसके कारण, लक्षण एवं उपचार संबंधी जानकारी को सरल एवं रोगी-अनुकूल भाषा में रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह होगी कि पोस्टरों का मूल्यांकन स्वयं मरीज करेंगे और उस पोस्टर का चयन करेंगे, जो उनकी बीमारी को समझने में सबसे अधिक सहायक सिद्ध होगा।

एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हम्माद उस्मानी ने कहा कि न्यूरोपैथिक दर्द एक गंभीर, किंतु अक्सर उपेक्षित स्वास्थ्य समस्या है, जो लाखों लोगों के जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विभाग के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जिसके माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता को संवेदनशील एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। साथ ही, भावी चिकित्सकों को नैदानिक दक्षता के साथ प्रभावी संवाद कौशल के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है।

आईएसएसपी स्थापना दिवस का यह आयोजन दर्द चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, चिकित्सा शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से बेहतर उपचार परिणाम और जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में जेएनएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

No comments:

Popular Posts